झरिया में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास मंगलवार शाम हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक के पीछे बैठी बलियापुर थाना क्षेत्र के कुल्लुडीह निवासी अनिता देवी (38 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपने पति शांति महतो व पुत्र अभय के साथ बाइक से महुदा में आयोजित शादी समारोह से बलियापुर लौट रही थी। इसी दौरान आईएसएल स्कूल के पास हाइवा ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया। बाइक के पीछे बैठी अनिता सड़क पर गिर गई और हाइवा की चपेट में आकर वहीं दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक ने हाइवा को वहीं खड़ी कर भाग निकला। सूचना पाकर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इधर इस घटना से बलियापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।