मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘धनबाद ट्रायथलॉन कल
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आगामी 22 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से ‘धनबाद ट्रायथलॉन – 2026’ (Dhanbad Triathlon – 2026) का भव्य आयोजन 8 लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ‘सड़क सुरक्षा’ (Road Safety Theme) की थीम पर आधारित होगी, जिसका मुख्य संदेश “सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा” (Safe Roads, Healthy Youth) है।
इस ट्रायथलॉन प्रतियोगिता को तीन रोमांचक चरणों में विभाजित किया गया है।
चरण – 1 (हर्डल रेस): इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को एक राउंड की बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पूरी करनी होगी।
चरण – 2 (साइक्लिंग): इसमें सड़क सुरक्षा के नियमों पर आधारित एक निश्चित परिधि की (साइकिल) रेस आयोजित की जाएगी।
चरण – 3 (रनिंग): अंतिम चरण में एथलेटिक्स के अंतर्गत एक राउंड की दौड़ (रनिंग) होगी।
जिला प्रशासन द्वारा धनबाद के सभी आम नागरिकों एवं युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी या पंजीयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 9546337728 पर संपर्क कर सकते हैं।