मां तारा काली मंदिर में कौशिकी अमावस्या समारोह कल

मां तारा काली मंदिर में कौशिकी अमावस्या समारोह कल

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास के ख्याति प्राप्त मां लिलोरी मंदिर परिसर स्थित  मां तारा काली मंदिर श्मशान घाट एवं मां लिलौरी मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्य कौशिकी अमावस्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मीडिया को देते हुए कहा कि समारोह को लेकर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम के तहत मां तारा मंदिर श्मशान घाट में सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के रात्रि आगमन तक महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि में मंदिर के पुजारी किशोरी पांडेय द्वारा अमावस्या पूजा एवं महाआरती कराई जाएगी। पूजा के उपरांत रात्रि में महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में आस्था और विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्की डोम, सचिव सोनू चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि डोम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की। साथ ही श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूजा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विक्की डोम, कोषाध्यक्ष रवि डोम, सचिव सोनू चौहान, सुमित स्वर्णकार, भोलू डोम, आकाश डोम, चांद्रु तुरी, विशेश्वर डोम, रामु डोम, विकास डोम, विशाल डोम, रोहित यादव, मोनू साव, कर्ण हरि, संतोष चौहान, ऋतिक रवानी, विनय सिंह, रवि साव, रोशन ठाकुर, बलराम स्वर्णकार, दीपक गिरी, विक्की रवानी, जगन्नाथ चौहान, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top