माइनिंग स्टाफ की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : महाप्रबंधक गायकवाड

Advertisements

माइनिंग स्टाफ की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : महाप्रबंधक गायकवाड

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : AIDEOA बस्ताकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय सभागार कक्ष में AIDEOA बस्ताकोला क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ के साथ हुई। बैठक में सर्वप्रथम महाप्रबंधक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई तथा अंगवस्त्र एवं फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया।

बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय महाप्रबंधक के साथ कराया गया। इसके बाद माइनिंग स्टाफ से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रमुख मुद्दों में माइनिंग स्टाफ का समय पर प्रमोशन, वर्ष 2025-26 में गलत मैन पावर बजट बनाना, कुछ माइनिंग स्टाफ का ओभरमैन में प्रमोशन होने के बावजूद इंक्रीमेंट नहीं मिलना, आवास मरम्मत नहीं हो पाना, योग्य माइनिंग स्टाफ को आवास उपलब्ध कराना तथा एडिशनल इंक्रीमेंट जमा करने के बाद भी VV Statement में नहीं दर्शाना शामिल रहा।

इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक बैठक कर माइनिंग स्टाफ की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव होगा, माइनिंग स्टाफ की हर संभव मदद की जाएगी तथा जो कार्य क्षेत्रीय स्तर पर संभव नहीं होगा, उसे हेड क्वार्टर भेजकर कराया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव आर. के. तिवारी ने कहा कि माइनिंग स्टाफ से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को कंपनी के उच्चस्तरीय बोर्ड में रखा जाएगा।

डिवीजनल महामंत्री कुश कुमार ने कहा कि माइनिंग स्टाफ कंपनी में सुरक्षा के साथ गुणवत्तायुक्त कोयला उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए प्रबंधन को उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं उत्पादन को लेकर समय-समय पर सभी क्षेत्रों में प्रबंधन बैठक आयोजित होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से AIDEOA के डिवीजनल अध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह, डिवीजनल कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रविओंकार, राकेश प्रसाद सिन्हा, अमित नारायण, नसीब चौहान, संजय सिंह, प्रमोद पंडित, अमित कुमार सिंह, राम प्यारे प्रसाद, सुनील कुमार, बमबेश सिंह, सुमन झा, अमित कुमार, पंकज पांडे, सुबोध सिंह, राम कैलाश कुर्मी, अमरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार साव, सुभाष पांडे, दिलीप सिन्हा, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक कुमार, तारकेश्वर तिवारी, उपेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सुधीर यादव के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top