डीएवी सिंदरी में मदर्स डे और टैगोर जयंती की धूम

Advertisements

डीएवी सिंदरी में मदर्स डे और टैगोर जयंती की धूम

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : में मदर्स डे एवं रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर रहा।

मदर्स डे कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत मदर्स डे का परिचय प्रस्तुत किया गया तथा प्राचार्य महोदय ने स्वागत भाषण देते हुए माताओं के त्याग, स्नेह एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनका योगदान जीवनभर प्रेरणा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में बालवाटिका के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत संदेश ने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा I ‘अ’ के विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा I ‘ब’ के बच्चों ने “तुझमें रब दिखता है” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। भीमांशी (कक्षा द्वितीय ‘ब’) द्वारा मातृ सम्मान पर दिया गया भाषण अत्यंत प्रभावशाली रहा।

विशेष बात यह रही कि अभिभावक माताओं ने भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आनंदमय एवं भावनात्मक बन गया।

नर्सरी के बच्चों के लिए पहचान खेल तथा एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए पेपर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्वी रानी (कक्षा द्वितीय ‘ब’) द्वारा “मेरी माँ, मम्मा” शीर्षक पर प्रस्तुत एकल नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। यूकेजी के बच्चों द्वारा “सेव द बैलून” गतिविधि तथा कक्षा द्वितीय अ एवं ब के विद्यार्थियों द्वारा “नन्हा नन्हा तू ही अरदास माँ” समूह नृत्य को खूब सराहा गया।

कृषाणु (कक्षा प्रथम ‘ब’) द्वारा कविता एवं भाषण प्रस्तुति तथा एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा “तेरी उंगली पकड़ के चला” गीत पर नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। निधु द्वारा कविता प्रस्तुति के बाद म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका तमाली सहिस और कक्षा VIII की रुद्रानी डे ने रविंद्रनाथ टैगोर के गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

इसी अवसर पर गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय में अंतःसदनीय वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। मैच के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मदर्स डे कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश कुमार तिवारी, राहुल कुमार वर्मा एवं शुभम कुमार का विशेष सहयोग रहा। वहीं वॉलीबॉल मैच के संचालन एवं आयोजन में अमित कुमार और शिवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजकिशोर द्विवेदी, प्रजेश चौबे, रूपा सिंह एवं तामली सहीस आदि का विशेष योगदान रहा।

अंत में प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति एवं खेल भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top