लटानी पहुंची चलंत लोक अदालत, ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी

लटानी पहुंची चलंत लोक अदालत, ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद) : लटानी पंचायत के सिंगराइडीह गांव में शनिवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ।यह आयोजन नालसा के तत्वावधान में हुआ। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और डालसा धनबाद ने आयोजन कराया।एलएडीसीएस सहायक शैलेंद्र झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुखिया मो. ऐनुल हक भी मौजूद रहे। पीएलवी ओम प्रकाश दास, प्रदीप गोराई और रमेश किस्कु भी शामिल हुए।ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। बाल श्रम, बाल विवाह और नशाखोरी पर बताया गया। स्पॉन्सरशिप योजना और साथी योजना की जानकारी दी गई।लोक अदालत के लाभ बताए गए। मुकदमों के शीघ्र निपटारे पर चर्चा हुई। टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई।6 मामले मौके पर ही निपटाए गए। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। मौके पर पौधा वितरण भी किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top