लिलोरी मंदिर में पूजन के साथ ही कूपन वितरण शुरू
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
जीएनएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले दुर्गोत्सव को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को लिलोरी मंदिर में दान कूपन का विधिवत पूजन किया गया। मंदिर के पवित्र परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे आयोजन की सफलता, क्षेत्र की समृद्धि और शांति की कामना की। इसके साथ ही कूपन वितरण और सहयोग राशि संग्रह का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। बता दें
जीएनएम हाई स्कूल मैदान की दुर्गा पूजा पूरे धनबाद जिले में अपने आकर्षक भव्य पंडाल, मनमोहक विद्युत सज्जा और अनुशासित व्यवस्था के लिए जानी जाती है। दान कूपन पूजन के इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव अमन जायसवाल और कोषाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, सदस्य शंकर जायसवाल, मुकेश भट्ट, पप्पू रजक, गोपाल बॉस, विशाल केडिया, संटू सिन्हा, प्रदीप लाला, प्रभाकर दत्ता, कुलदीप सिंह, गणेश मोदक, सुनील यादव, तापस दे, प्रीतम रवानी, राहुल रजक और राजेन्द्र ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।