लायंस क्लब ने प्रतिष्ठित चिकित्सक जेएनपी प्रकाश को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर: लायंस क्लब के पदाधिकारी गुरुवार को बलियापुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर जेएनपी प्रकाश के आवास पहुंचे। क्लब की ओर से डाक्टर्स डे पर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर प्रकाश को पौधा भी प्रदान किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो , गिरधारी लाल अग्रवाल, शंकर रविदास, कैलाश प्रसाद अग्रवाल आदि थे।