फुटबॉल रेफरी प्रशिक्षण शिविर शुरू
डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, धनबाद में दो दिवसीय फुटबॉल रेफरी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर में प्रत्येक प्रखंड के तीन-तीन शारीरिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। जिला स्तर पर 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट एवं द्वितीय लिटिल चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिविर लगाया गया है। प्रशिक्षक के रूप में मान सिंह, शारीरिक शिक्षा शिक्षक टीएपी प्लस टू उच्च विद्यालय तोपचांची, दीपांकर बरारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक ,+ 2 पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय धनबाद एवं सनातन सोरेन, शारीरिक शिक्षा शिक्षक उच्च विद्यालय फतेहपुर पूर्वी टुंडी शामिल हैं।