लायंस क्लब एलीट का पदस्थापना समारोह संपन्न
सात वर्षों में क्लब ने मानव सेवा में कीर्तिमान स्थापित किया है : शुभ्रा
सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है लायंस क्लब : राजेश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह रविवार देर रात सिरसिया के एक होटल में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन दशरथ प्रसाद और संचालन लायन राहुल कृष्णा ने की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। पूर्व जिलापाल लायन राहुल वर्मा इंस्टॉलेशन ऑफिसर, पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार इंडक्शन ऑफिसर, लायन राजेश कुमार गुप्ता इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन तथा रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। क्लब सदस्यों ने अतिथियों को पौधे का गमला देकर स्वागत किया।
आगामी वर्ष के लिए लायन राहुल बर्मन को अध्यक्ष, लायन डॉ. सुमन कुमार को सचिव और लायन मसरूर आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस वर्ष क्लब पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में विशेष कार्य करेगा। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि मात्र 7 वर्षों में क्लब ने मानव सेवा में कीर्तिमान स्थापित किया है। नई कमेटी के नेतृत्व में आगे भी अच्छा कार्य होगा। इंडक्शन ऑफिसर लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई और कहा कि लायंस इंटरनेशनल जरूरतमंदों के लिए काम करने का सबसे बड़ा मंच है। इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन राहुल वर्मा ने नई कमेटी को शपथ दिलाई और कहा कि अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बढ़ गई है। रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष लायंस इंटरनेशनल का स्लोगन रूटेड इन सर्विस और जिला का स्लोगन लायनिज्म दिल से है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य दिल से करने पर ही जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब सामाजिक कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। समारोह में गिरिडीह के गणमान्य लोगों के साथ लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, जागृति, सनसाइन, रोटरी गिरिडीह और रोटरी कपल के अध्यक्ष व सचिव के अलावा राज कुमार राज, गिरिडीह नगर थाना और मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी, अनिल बर्मन, दिवेन तिवारी, नेत्र चिकित्सक डॉ. विनय गुप्ता सहित क्लब के सदस्य और उनके परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन डॉ. ज्ञान प्रकाश, राहुल कुमार, अरुण कुमार साव, अवनीश अंशु, उदय भदानी, गुंजन कुमार शर्मा, विकास गुप्ता, सौरभ महासेठ, शत्रुघ्न सिंह, रवि राज, गौतम सागर सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।