कतरी नदी के पानी में डूबा किशोर, खोजबीन जारी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तेतुलमारी – निचितपुर रेल मार्ग के मध्य छहपुलवा के पास सोमवार को 14 वर्षीय किशोर कतरी नदी के पानी में डूब गया। घंटों खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चल पाया है। पड़ोस गांव के लोग नदी पर डटे हुए हैं। अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं। रिश्तेदार ने बताया कि करीब तीन बजे घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि वह दो साथियों के साथ स्नान करने गया था। इस दौरान वह डूब गया। दो दोस्त नदी से निकलकर घटना की जानकारी कतरास हटिया मोहल्ला निवासी परिजन को दी। कतरास थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है। गोताखोर नहीं पहुंचे है। परिजन के साथ ग्रामीण भी नदी के तट पर हैं।