क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को नगर आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को नगर आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह नगर आयुक्त से मिला। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य में प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में जनगणना सम्बन्धी कार्य को करने के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश की माँग की । प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें इस बात से भी अवगत कराया कि कई जिलों द्वारा इस सम्बन्ध में पत्र भी निर्गत कर दिया गया है, लेकिन अब तक धनबाद में इस सम्बन्ध में कोई पत्र निर्गत नहीं हुआ है। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को इस सम्बन्ध में आश्वस्त किया कि जल्द धनबाद में भी उल्लिखित प्रावधान के आलोक में क्षतिपूर्ति अवकाश हेतु पत्र निर्गत कर दिया जायेगा । प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, अखिलेश कुमार सिंह, रुपेश बर्मन, अनिल कुमार सिंह व अन्य शामिल थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top