आदिवासी समाज ने दिशोम गुरु को किया याद

आदिवासी समाज ने दिशोम गुरु को किया याद

डीजे न्यूज, बलियापुर: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को सामाजिक संगठन खेरवाल जुमित गांवता की ओर से प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रवीण हांसदा, राजेश मरांडी, राविश्वर मरांडी, सुरेश बास्की, लवेश्वर मुर्मू, अजीत हांसदा, रविंद्र हांसदा, आर्यन मुर्मू, बबलू सोरेन, महादेव मुर्मू, रूपलाल सोरेन समेत काफी संख्या में लोग थे। संस्था की ओर से 09 अगस्त को बलियापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top