करंट लगने से महिला की मौत, हेसला में मातम

करंट लगने से महिला की मौत, हेसला में मातम

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत हेसला गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से लीला देवी की मौत हो गई। वह महेश ठाकुर की पत्नी थीं। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, मुखिया रामचंद्र यादव, जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, भाकपा माले नेता पवन महतो तथा भाजपा नेता जितेन्द्र महतो सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top