विजया मिलन समारोह में दी भाईचारा का संदेश

विजया मिलन समारोह में दी भाईचारा का संदेश

बलियापुर: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से बलियापुर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लालजीत गोराई ने की। वक्ताओं ने विजया मिलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों में भाईचारा मजबूत होती है। मौके पर समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर, साधन चटर्जी, परितोष घोषाल, धीरेन गोराई, नारायण चंद्र पाल, मलय दे, संध्या धीवर, नमिता देवी, उषा पाल, सुभद्रा देवी, धुनी कुंभकार, लकी देवी, शिखा कर, मिठू कर, पदमा देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top