कपुरिया पंचायत सचिवालय में लगी शहीद शक्ति की तस्वीर

Advertisements

कपुरिया पंचायत सचिवालय में लगी शहीद शक्ति की तस्वीर

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कपुरिया पंचायत सचिवालय के सभागार में गुरुवार को मुखिया ममता देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। ग्रामसभा में शहीद शक्ति की तस्वीर सचिवालय में लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद शहीद की तस्वीर को दीवार पर लगाया गया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुखिया ममता देवी ने कहा कि शक्तिनाथ महतो के त्याग, समर्पण और बलिदान के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। ऐसे महापुरुष का चित्र पंचायत सचिवालय एवं कार्यालय में स्थापित कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया है तथा उन्हें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही झारखंड के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मिलकर शहीद शक्ति की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जाएगी, ताकि बच्चे उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। उन्होंने युवाओं से भी शहीदों के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
मौके पर मुखिया पति दिनेश महतो, रामचरित राय, मीरा देवी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूर्व सरपंच ठाकुर प्रसाद महतो, किष्टा उरांव, कालीपद उरांव, सोहराय महतो, दिलीप सिंह, बिनोद महतो, चरण महतो, शिशीर भटृ, कार्तिक महतो, सुरेन्द्र प्रसाद महतो, कविता देवी, पुतुल देवी, पिंकी देवी, चिन्ता देवी, निशा देवी, गंधारी देवी, रीता देवी, बिजली देवी उपस्थित थे। स्मारक समिति की और से शहीद पुत्री अंजना देवी, पुत्रवधू सुमन महतो, गौरी देवी, शिव प्रसाद महतो, नरेश महतो उर्फ बडा बाबू, बिमल कुमार महतो, हीरा सिंह, दिनेश महतो, संजय रवानी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top