लाइव म्यूजिक विथ लाइव पेंटिंग थीम पर कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का रोमांचक आयोजन कलाकारों ने आकर्षक व दर्शनीय पेंटिंग प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

Advertisements

लाइव म्यूजिक विथ लाइव पेंटिंग थीम पर कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का रोमांचक आयोजन

कलाकारों ने आकर्षक व दर्शनीय पेंटिंग प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, धनबाद: हॉबी सेंटर और धनबाद क्लब के तत्वावधान में छठा कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन लाइव म्यूजिक विथ लाइव पेंटिंग थीम पर किया गया। पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर, जोइता  व सोहनी धर के मार्गदर्शन में गायिका बरनाली मुखर्जी और सुमंत बनर्जी के लाइव सिंगिंग के  आनंदमयी संगीतमय माहौल में 10 चयनित प्रशिक्षु पेंटिंग कलाकारों ममता चौधरी, गुरप्रीत लीट, शुभा किरण, अर्चना सिंह, निकिता सिंह, जालपा सांगवी, अद्विका, शांभवी, दीप्ती ने एक से बढ़कर एक आकर्षक, दर्शनीय व सटीक चित्रकारी प्रस्तुत की। वर्कशॉप के एक प्रतिभागी ने कहा संगीत के माहौल में चित्रकारी करना एक बहुत ही मनोरंजन व सुखद माहौल था। इस वर्कशाप के सभी होनहार पेंटिंग  कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिव शंकर धर ने कहा लाइव म्यूजिक विथ लाइव पेंटिंग थीम पर एक रिलैक्सिंग माहौल में पेंटिंग वर्कशॉप किया गया। इस थीम-आधारित कार्यशाला में एक खास विषय जैसे लैंडस्केप, फूल, सीनरी या मून मैजिक पर ध्यान केंद्रित किया जिसमें ऐक्रेलिक का उपयोग कर बहुत ही बेहतरीन चित्रकारी की गई।
वर्कशॉप में प्रतिभागी ममता चौधरी ने बताया कि वह विगत 30 वर्षों से  हॉबी सेंटर में पेंटिंग सीख रही है और वे चित्रकला में परिपक्व हो चुकी लेकिन चित्रकला में इतनी गहराई है कि वह रोज कुछ ना कुछ बारीकियों को  विशेषज्ञ प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर से सिखती है। घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं के संदर्भ में कहा कि उनका कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप में भाग लेना कला सीखने और अपने तनाव को कम करने का एक शानदार तरीका है। जहाँ विशेषज्ञ पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर घर के मार्गदर्शन में शुरुआती लोग भी बिना किसी पूर्व अनुभव के कैनवास पर सुंदर चित्रकारी  ऐक्रेलिक पेंटिंग  बनाना सीखती हैं।
वर्कशॉप में आए धनबाद क्लब के सचिव अतुल डोकानिया ने शिव शंकर घर के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई चित्रकारियों की काफी प्रशंसा की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top