टुंडी में युवाओं का स्टार्टअप-CCTV कैमरा शॉप का उद्घाटन, ज्ञान रंजन सिन्हा बोले- स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर बनेगा टुंडी
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी विधान सभा अंतर्गत टुंडी बाजार में बुधवार को CCTV कैमरा वाले दुकान का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने फीता काटकर किया।
टुंडी के पूर्णाडीह निवासी गौतम कुम्हार और पूर्वी टुंडी के रामपुर निवासी जगन्नाथ कुम्हार ने पार्टनरशिप के तहत यह स्टार्टअप प्रारंभ किया है। इस दुकान में सी.सी.टी.वी. कैमरा, इंटरकॉम, बायोमेट्रिक, नेटवर्किंग, डोर लॉक्स, मोबाइल रिपेयरिंग आदि सेवा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह स्टार्टअप सराहनीय है। स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर टुंडी बनेगा। उन्होंने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं दीं।
मौके पर भाजपा नेता नितिन सेठ, नागेश्वर पंडित, योगेंद्र विश्वकर्मा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।