आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान

आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने मंगलवार की शाम कर्माटांड़ पंचायत स्थित ढांगी गांव का दौरा किया। टीम ने महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। अर्चना अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने की बातें कही। कहा कि महिलाएं जब तक आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगी तब तक परिवार के लिए सशक्त होना संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई कढ़ाई, पत्ता बिनाई, अगरबत्ती बनाने, मोमबत्ती आदि जरूरत के सामानों के लिए प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जगदीश रवानी, पंचायत समिति सदस्य धनंजय मिर्धा, रंजना सिंह, आभा मिश्रा, चेतू महतो, चंद्र मोहन महतो, गुड्डू साहू, परेश मुर्मू, ठंडा देवी, कोकिला देवी, पूजा देवी, गीत देवी, सबोधी हेंब्रम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top