नीतीश की शराबबंदी की सोच अधूरी रही, बिहार में चोरी-छिपे बिक रही शराब-होम डिलीवरी तक हो रही 

नीतीश की शराबबंदी की सोच अधूरी रही, बिहार में चोरी-छिपे बिक रही शराब-होम डिलीवरी तक हो रही 

तिसरी में बोले झाझा के पूर्व विधायक रवीन्द्र यादव 

डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) : बिहार के झाझा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रवीन्द्र यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस सोच के साथ बिहार में शराब बंदी को लेकर कानून बनाया था, वह सोच पूरी नहीं हुई। सरकार द्वारा शराब बंदी किए जाने और शराब का सेवन करने से लेकर इसकी खरीद, बिक्री पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद बिहार में गैरकानूनी रूप से शराब बिक रही है और लोग पी भी रहे हैं।

पूर्व विधायक रवींद्र यादव बुधवार को पटना से झाझा लौटने के क्रम में भाजपा नेता मनोज यादव के तिसरी स्थित आवास पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब बंदी किए जाने के बाद बिहार में अपराधिक ग्राफ काफी घटा है। हालांकि, बिहार में सरकारी तौर पर शराब की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाए जाने के बावजूद चोरी, छिपे शराब बिकती ही है। सुना है कि शराब की होम डिलीवरी भी होती है। अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री करने के मामले में हजारों लोग जेल भी गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से शराब बंदी रहता तो बिहार और भी उन्नति करता और अपराधिक घटनाएं भी नहीं होती।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान जदयू में हुए उथल-पुथल से सम्राट चौधरी की सरकार के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आनंद सिंह प्रकरण का मामला जदयू का निजी मामला है। इस बारे में कुछ भी बोलना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तर्ज पर और उनके नक्शे कदम पर चल कर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में बिहार का चहुमुखी विकास होगा।

मौके पर तिसरी के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, किशुन यादव, बैकुंठ गुप्ता, केडी यादव, संजीत राम, कन्हैया सिंह, रूपलाल यादव, नितेश यादव, राजेंद्र यादव, गोलू यादव, मितो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top