आग से बचाव की दी गई जानकारी
बलियापुर: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव के तरीके सिखाए गए। गैस सिलेंडर से खाना पकाने के क्रम में लगी आग से बचाव व बुझाने के आवश्यक तरीके बताए गए। मौके पर विभाग के सुदामा पासवान, ध्रुव कुमार के अलावा स्कूल की वार्डन मधुमिता कुमारी, अर्चना कुमारी, मोनिका भट्टाचार्य, रीता कुमारी, पूर्णिमा महतो, दिनेश कुमार महतो, युधिष्ठिर महतो मौजूद थे।