रिया डे बनीं बीबीएमकेयू की अध्यक्ष
डीजे न्यूज, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की इकाई का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से रिया डे को अध्यक्ष, मनीष कुमार को सचिव, श्रुति रानी को उपाध्यक्ष तथा स्वर्णा को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया।
संगठन को सशक्त बनाने के लिए कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें निहारिका, रवि, शिशिर, स्वाति, शुभम, शिव गंगा और सुर्वी को शामिल किया गया है।
इस कार्यक्रम में बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, AISA के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, अभिषेक सिंह, लॉ कॉलेज के सचिव अतफ इमाम, बीएसएस कॉलेज की अध्यक्ष प्राची दुबे, लॉ कॉलेज की सह-सचिव अलीजा सहित तमाम विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
नई इकाई के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना, उनके शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है।
इस अवसर पर राज्य सह सचिव सह धनबाद जिला संयोजक रितेश मिश्रा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों सह जिला टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई इकाई विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।