झारखंड में भगवा लहराने के लिए आपसी मतभेदों को भूल एकजुट होना होगा 

Advertisements

झारखंड में भगवा लहराने के लिए आपसी मतभेदों को भूल एकजुट होना होगा

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला महानगर की मासिक बैठक में नेताओं ने लिया संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला महानगर की मासिक बैठक गुरुवार को हरिचक्र स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि हर महीने के 1 से 7 तारीख तक सभी मंडलों में और महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों में बैठक करनी है। साथ ही महीने के अंतिम रविवार को मन की बात हर बूथों पर सुनना है। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पार्टी की ओर से जो भी जवाबदेही आप लोगों को दी गई है उसे धरातल पर उतारने का काम हम सभी को करना है। प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि जो भी जिला के पदाधिकारी तीन बैठकों में लगातार नहीं आते हैं तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा क्यों नहीं आ सके। बैठक में वैसे लोगों पर प्रदेश से कड़ी नजर रखी जाएगी। एक पेड़ मां के नाम सभी लोगों को अपने-अपने घरों में तथा अपने-अपने बूथों में अधिक से अधिक लगाना है। विश्व योग दिवस पर 21 जून को गिरिडीह महानगर जिले के सभी मंडलों में सभी बूथों पर योग शिविर लगाएगा।

प्रदेश मंत्री शालिनी वैशखियार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड में हर हाल में भगवा फहराने के लिए 2029 में संकल्प लिया है। आप सभी लोग अभी से ही संगठन मजबूती के लिए पार्टी ने जो दायित्व आप लोगों को दिया है उसे ईमानदारी से निभाएं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। l

पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा पार्टी के सारे कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलाकर एक दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करेंगे। पार्टी जिसको भी टिकट देगी सारे लोग तन मन से लगेंगे। 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बने इस बात के लिए अभी से कमर कस लेना है और झारखंड में भगवा फहराना है l

डुमरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले दिनों रांची आए थे। उनके द्वारा दिए गए कामों को जमीन पर उतारना है। सारे लोगों को जो भी जवाबदेही पार्टी की ओर से दी गई है उसे पूरा करना है। l

मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रो विनीता कुमारी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा संजीव कुमार गुड्डू, संगीता सेठ, संत कुमार लल्लू, सुभाष सिन्हा, कामाख्या गिरी, श्याम प्रसाद, दीपक यादव, सुरेश मंडल, गीता पांडे, रिंकी देवी, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, मनोज संघई, अजय सिंह, सोमनाथ पांडे, राजेश गुप्ता, मनोज पांडे, केदार महतो, कुंदन सिंह, जयप्रकाश वर्मा, राजू साव, अंबुज मोदक, अमर सिन्हा, सुमन सिन्हा, प्रदीप राय, इनोद साव, गंगाधर दास, प्रमोद मंडल, शिवकुमार यादव, मुकेश मंडल, दीनदयाल मंडल, संतोष भदानी, पंकज गुप्ता, रघुनंदन कुशवाहा, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, जगदीश साहू तारकेश्वर राय, राजकुमार मंडल, नारायण साहू, संजय पुजहर, शंकर कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव, कैलाश बरनवाल, दुलारचंद महतो, सुभाष साहू सहित कई लोग थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top