जीटी रोड पर मिनी ट्रक के कुचलने से महिला की मौत
डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित संतुरपी के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पैदल जा रही महिला को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल मृत महिला की पहचान और दुर्घटना के अन्य विस्तृत ब्योरे की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।