स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाएं : भानू प्रताप
मन्वय और अनुशासन के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं : अशोक उपाध्याय
दुमका जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प
डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की मासिक जिला पदाधिकारी बैठक गुरुवार को दुमका परिसदन में जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही उपस्थित रहे जबकि दुमका जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों,जनसंपर्क अभियानों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के सुख-दुख की सहभागी पार्टी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लें तथा उन्हें पुरजोर तरीके से प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाएं, ताकि आम जनता को न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय ने संगठनात्मक मजबूती,कार्यकर्ता संवाद एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और अनुशासन के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी साझा की तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय, मृणाल कुमार मिश्रा, निवास मंडल, परितोष सोरेन, गौरव कांत, सीताराम पाठक, रविकांत मिश्रा, सुरेश मुर्मू, मनोज कुमार पांडेय, अंजुला मुर्मू, लक्ष्मण पंडित, रघुनाथ रजक, सुभाष यादव, भोला मांझी, नंद किशोर मंडल, पिंटू अग्रवाल, नवल किस्कू, महेंद्र मंडल, दिनेश सिंह, मनोज हांसदा, नारायण वैद्य, श्रीधर दास, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, पवन केशरी, सोनी हेम्ब्रम, बबलू मंडल, जय प्रकाश मंडल, बिमल मरांडी, रमेश देहरी, रामजस मांझी, नवल किशोर मांझी, दिनेश कापरी, सहदेव मरांडी, रमेश मुर्मू, अनीता देवी, मनीष कुमार, कलेश्वर लायक, गोपीनाथ दत्ता, जीतल राय, गुंजन मरांडी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, पंकज वर्मा, फारूक अनवर, राजू पुजहर, राजू दरवे एवं दिप्तांशु कोचगावे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।