कोयला नगर श्री साईं मंदिर से धूमधाम से निकली पालकी यात्रा, भक्तों ने लगाएं जयकारे
डीजे न्यूज, धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और साईं बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। दोपहर में आयोजित महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए। भक्तों ने पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति के साथ पालकी यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्सव का वातावरण बना रहा। मंदिर के पुजारी तूफानी बाबा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यजमान उदय प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी भक्तों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। तीन दिवसीय पूजा अर्चना कार्यक्रम के
समापन पूजा दिवस में धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, कांग्रेस नेता गुड्डू सिंह, मनजीत सिंह भगनू, सुदिष्ट कुमार, संगीत कुमार, चंदन कुमार, मनीष सिंह, मुरारी, अभिषेक विश्वकर्मा, श्वेताभ सिंह, अजय पांडे, रामकिशोर, बिंदेश्वरी प्रसाद, जयकांत झा, अविनाश कुमार, मिनी मिश्रा, विक्की बादशाह, गजेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।