कॉमरेड चारू मजूमदार के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कॉमरेड चारू मजूमदार के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: भाकपा-माले की‌ ओर से टेंपल रोड पुराना बाजार स्थित जिला कार्यालय में जननायक कॉमरेड चारू मजूमदार का 54वाँ शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी जीवन, संघर्ष और विचारों को याद किया। जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने कहा कि कॉमरेड चारू मजूमदार एक क्रांतिकारी योद्धा थे। उनका लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन करना था। उन्होंने जमींदारी प्रथा तथा शोषण के खिलाफ किसानों को गोलबंद कर एक लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज भारत में भी फिर से मोदी सरकार एवं भाजपा सरकार के नेतृत्व में मजदूर एवं किसानों पर शोषण दमन और अत्याचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा शहीदों के बताए हुए रास्ता को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मेहनतकश किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं को संगठित कर सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को नई दिशा दी। कॉमरेड चारू मजूमदार का शहादत दिवस केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक कॉमरेड चारू मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम मे राज्य कमेटी सदस्य आनंदमयि पाल, सुभाष चटर्जी, विजय पासवान, राणा चट्टराज, कल्याण घोषाल, जगजीत बनर्जी, विश्वजीत राय, रामलाल दा, औरंगज़ेब खान, उमेश पासवान,बुटन सिंह ,‌जगदीश साव, राजेश बिरूवा, करण पासवान, गुड्डू रजक,सुभम पासवान, अमित पासवान आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top