कमालपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : गिरिडीह गोविंदपुर मुख्य सड़क पर टुंडी थाना क्षेत्र के कमलपुर के समीप शनिवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मंझीलाडीह निवासी रंजीत रजवार पिता चरकू रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं टुंडी पुलिस के सहयोग से रंजीत रजवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु SNMMCH धनबाद भेजा गया। अज्ञात वाहन ठोकर मार कर भागने में सफल रहा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायल का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।