किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार 

Advertisements

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : खुखरा थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मदनाडीह निवासी 28 वर्षीय युवक सुरेन्द्र टुडु पर आरोप है कि उसने एक किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top