खुदीराम बोस का शहादत दिवस 11 अगस्त को
तैयारियों में जुटा झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति की बैठक रविवार को एल.सी. रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की। बैठक में आगामी 11 अगस्त को अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के 118वीं शहादत दिवस के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान युवाओं को शहीद खुदीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया जाएगा। बैठक मे समिति के सचिव राणा चट्टराज, कल्याण घोषाल, सुशोभन चक्रवर्ती, शिबू चक्रवर्ती, मानिक चटर्जी, कल्याण चक्रवर्ती, राजू प्रमाणिक आदि शामिल थे।