झारखंड सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आयसा का प्रदर्शन कल

झारखंड सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आयसा का प्रदर्शन कल

डीजे न्यूज, धनबाद: आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन झारखंड में शिक्षा के बदहाल हालात और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आगामी सोमवार को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में‌ जोरदार प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी आयसा के संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने दी है।

मुख्य मुद्दे

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी।
स्कालरशिप समय पर नहीं मिलना और हजारों छात्रों का फॉर्म लंबित रहना।
शिक्षकों की भारी कमी के कारण स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई ठप।
सरकारी स्कूलों की बदहाली, बुनियादी सुविधाओं का अभाव।
छात्र संघ चुनाव करवाया जाए।
झारखंड में चल रही तमाम तरह की शिक्षा से संबंधित समस्याएं।

आयसा का आरोप है कि झारखंड सरकार शिक्षा के बजट में कटौती कर रही है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सरकार की नीतियों के कारण झारखंड के छात्र न तो समय पर नौकरी पा रहे हैं और न ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top