वृद्धजनों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी पूजा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति ने ओल्ड एज होम में कराया स्नेह भोज

वृद्धजनों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी पूजा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति ने ओल्ड एज होम में कराया स्नेह भोज

डीजे न्यूज, धनबाद:  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति, श्याम नगर भूली, धनबाद के तत्वावधान में रविवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच प्रेम, सम्मान एवं अपनत्व के साथ स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से समय बिताया तथा उन्हें भोजन परोसकर उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है। समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कार और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके चेहरे पर आई मुस्कान और आत्मीय आशीर्वाद ही समिति के इस छोटे से प्रयास की सबसे बड़ी उपलब्धि एवं प्रेरणा है। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस सेवा कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, नील कमल खवास, प्रदीप श्रीवास्तव, सुमेश साव, कोमल देवी, संदीप साव, सोनू, पूर्णिमा विश्वास, अंकिता विश्वास एवं मंजू देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top