खनिज एवं खान विकास विनिमयन संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन की जरूरत: आनंद महतो

खनिज एवं खान विकास विनिमयन संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन की जरूरत: आनंद महतो

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंदुआटांड़ स्थित भाकपा माले कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड सचिव गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के पालित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने केंद्र सरकार के खनिज एवं खान विकास विनिमयन संशोधन विधेयक 2026 की तीखी आलोचना की। उन्होंने इस विधेयक को राज्यों के हक छीनने एवं देश की संघीय ढांचे पर हमला करार दिया। उन्होंने  कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून को लाकर राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ ने साफ तौर पर फैसला दिया था कि राज्य सरकारों को अपनी खनिज युक्त भूमि पर टैक्स और रॉयल्टी लगाने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने नया कानून लाकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ही पलट दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून के जरिए झारखंड जैसे खनिज प्रधान राज्य की जनता के पेट पर लात मारने का काम किया है।  कहा कि इस नये विधायक के जरिए झारखंड को मिलने वाला अरबों रूपए का राजस्व रुक जाएगा। जिससे यहां के विकास कार्य ठप पड़ जाएंगे। पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार के इस फैसले के विरुद्ध जनांदोलन के जरिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी के जिला सचिव बिंदा पासवान, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, कार्तिक प्रसाद, आनंदमयी पाल, शीतल दत्त, हीरालाल मोदक, सीमा देवी, पतित पावन माजी, सूरज प्रसाद, मदन प्रमाणिक, राजेश रविदास, सुरजीत चंद्र, शेखर महतो, अप्पू मिश्रा, योगेश्वर माझी, राम प्रसाद रजवार, कृष्ण दां समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन देवाशीष पांडे ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top