खेल की खबरें:-

खेल की खबरें:-

एफसीसी भितिया ने रविंद्र संघ को 1-0 से हराया

डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में एफसीसी भितिया ने एफसी रविंद्र संघ को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र गोल एफसीसी भितिया के संतोष बास्के ने सातवें मिनट में कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम स्कोर नहीं कर सकी।जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। मौके पर संघ के पदाधिकारी उदय मिश्रा, सुभाष लोध, विक्रम सिंह, संतोष रजक समेत अन्य उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका जसविंदर सिंह, संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू और पूजा कुमारी बाउरी ने निभाई।
—————————————————-

बिरसा मुंडा एफसी ने नेहरू क्लब को 2-0 से दी शिकस्त
धनबाद: अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब ने नेहरू क्लब को 2-0 से पराजित किया। बिरसा मुंडा एफसी की ओर से गौतम ने 20वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद सोहेल अंसारी ने 36वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।
मैच में नेहरू क्लब के खिलाड़ी वापसी के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन बिरसा मुंडा एफसी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके। निर्णायक की भूमिका चिंटू हाजरा, सुदन लाल सोरेन, जेवियर टुडू और संजय हेंब्रम ने निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top