केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा और सांसद ढुलू ने किया पौधारोपण

Advertisements

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा और सांसद ढुलू ने किया पौधारोपण

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जेपी अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा धनबाद सांसद ढुलू महतो ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जेपी अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल और समाजसेवी नित्यानंद मंडल ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं सांसद ढुलू महतो का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top