कृषि विभाग की टीम ने बीज भंडार में की छापामारी बगैर लाइसेंस के उर्वरक बीज की बिक्री करने पर दुकान को किया सील

Advertisements

कृषि विभाग की टीम ने बीज भंडार में की छापामारी

बगैर लाइसेंस के उर्वरक बीज की बिक्री करने पर दुकान को किया सील

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को बलियापुर बाजार के हटिया रोड स्थित आदर्श कुशवाहा न्यू दीपक बीज भंडार में छापामारी की। इस दौरान बगैर लाइसेंस के उर्वरक बीज एवं कीटनाशक की अवैध ढंग से बिक्री किए जाने पर कार्रवाई करते हुए बीज भंडार को सील कर दिया। टीम का नेतृत्व कर रहे जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा के अनुसार उक्त दुकानदार द्वारा बगैर लाइसेंस के उर्वरक बीज एवं कीटनाशी की बिक्री किया जा रहा था जो कि प्रथम दृष्टया उर्वरक बीज एवं कीटनाशी की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को दर्शाता है। दुकानदार को 24 घंटे के अंदर अधो हस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा है अन्यथा नियम संगत कार्रवाई करने की बातें कही गई है। छापामार टीम में बलियापुर के प्रभारी कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, सुनील पांडे, संतोष तिवारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top