माँ दिउड़ी के दरबार में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग टेका माथा, राज्य की खुशहाली की मांगी कामना

Advertisements

माँ दिउड़ी के दरबार में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग टेका माथा, राज्य की खुशहाली की मांगी कामना

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सोलहभुजी माँ दिउड़ी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता रानी के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम जी द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके बीच पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि माँ दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्थानीय लोगों ने आस्था और जनसंपर्क दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण बताया। मंदिर परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top