केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के धनबाद दौरा को लेकर तैयारियां शुरू
डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीसीसीएल तथा जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री के धनबाद दौरे की रूप रेखा पर चर्चा की गई। धनबाद आगमन के दौरान मंत्री बेलगड़िया भी जाएंगें। बेलगड़िया में मंत्री जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्ति वितरण करेंगे। इसकी तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर आलोक कुमार सिंह, परियोजना सलाहकार, कोयला मंत्रालय, संजय कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक (डीटी), बीसीसीएल, राजीव रंजन निदेशक डीआरडीबी, राजीव चोपड़ा, महाप्रबंधक, जेएमपी समेत अन्य बी.सी.सी.एल. अधिकारी तथा जे.आर.डी.ए. (JRDA) अधिकारी मौजूद रहे ।