कांग्रेस के प्रभारी और अध्यक्ष से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पदमुक्त करने की उठाई मांग

कांग्रेस के प्रभारी और अध्यक्ष से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पदमुक्त करने की उठाई मांग

डीजे न्यूज, धनबाद : काँग्रेस बचाओ समिति का प्रतिनिधिमंडल रविवार को प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश से रांची में भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के पिछले और वर्तमान कारगुजारियों से अवगत कराते हुए उन्हें पदमुक्त करने की मांग की।  प्रतिनिधिमंडल ने कहा संतोष के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से संगठन कमजोर हुआ है। काँग्रेस संस्कृति से जुड़े समर्थक और मतदाता इस बात से हतप्रभ है और  सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जिनके अध्यक्षता काल में लोकसभा, विधानसभा, निकाय चुनाव में पराजय हुआ हो उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाना कहीं से भी उचित नहीं है l प्रभारी  ने प्रतिनिधिमण्डल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वर सिंह यादव, रवीन्द्र वर्मा, राजकुमार महतो, संजय जायसवाल, हुमायूं राजा, अवधेश पासवान, पप्पु पासवान, रवि रंजन सिंह, डी एन यादव, मोइन अंसारी,अनिल साव, कामता पासवान, माला झा, सरयू प्रसाद, मो मुनौवर, इदु अंसारी ,अमर नाथ प्रसाद, भास्कर झा ,विन्ध्याचल यादव, जियाउल अंसारी, बनमाली गोप , राजू महतो, राजा कुमार सिंह, राहुल पांडे ,गणेश बाउरी,पवन कुमार पांडेय ,शाहरुख खान, नन्दन  भुइयाँ ,अंकित सिंह थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top