आसना मोड़ से ट्रक पर लोड 75 वाटर पाइप के साथ चार गिरफ्तार, आईसर ट्रक व चार मोबाइल जब्त

आसना मोड़ से ट्रक पर लोड 75 वाटर पाइप के साथ चार गिरफ्तार, आईसर ट्रक व चार मोबाइल जब्त

गिरफ्तार आरोपितों में दो गोविंदपुर और दो पानीपत हरियणा के हैं

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसना मोड़ के समीप चोरी के वाटर पाइप ट्रक पर लोड किए जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक आईसर ट्रक, करीब 75 पीस लोहे जैसे वाटर पाइप तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे गोविन्दपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आसना मोड़ के पास कुछ लोग ट्रक पर वाटर पाइप लोड कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए गश्ती दल को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया तथा ट्रक में लोड वाटर पाइप को विधिवत जब्त कर लिया।

इस संबंध में पु०अ०नि० बिरजू राम, गोविन्दपुर थाना के टंकित आवेदन के आधार पर गोविन्दपुर थाना कांड संख्या-201/2026, दिनांक 04/07/2026, धारा-303(2)/317(4)/317(5)/112(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता इस प्रकार हैं—

अमजद राज, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता जीशान, ग्राम रानामाजरा, थाना सनोली, जिला पानीपत (हरियाणा)।

फरमान अली, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता उमरदीन, ग्राम रानामाजरा, थाना सनोली, जिला पानीपत (हरियाणा)।

जियाउद्दीन अंसारी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता सलीमुद्दीन अंसारी, ग्राम मटियाला, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद।

मो० बसीर अंसारी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता अजीमुद्दीन अंसारी, ग्राम खुदिया धार जंगलपुर, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद।

जब्त सामानों का विवरण—

आईसर ट्रक संख्या – HR45C-9819

ट्रक पर लोड करीब 75 पीस लोहे जैसे वाटर पाइप

चार मोबाइल फोन

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी—

पु०अ०नि० बिरजू राम

आ०/75 सुधीर कुमार

आ०/915 प्रशांत कुमार

अपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो० बसीर अंसारी के विरुद्ध पूर्व से निम्नलिखित मामले दर्ज हैं—

गोविन्दपुर थाना कांड सं.-421/21, दिनांक-23.11.2023, धारा-302/120बी भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।

बरवाअड्डा थाना कांड सं.-188/18, दिनांक-13.09.2018, धारा-395/412 भा.दं.वि.।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है तथा जब्त सामान के संबंध में भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top