इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बिगॉस के शोरूम का उद्घाटन रागिनी सिंह ने किया
डीजे न्यूज, धनबाद: इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बीगॉस का बालाजी पेट्रोल पंप के समीप बलियापुर रोड में स्थित शोरूम श्री कृष्णा ट्रेडर्स का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर किया। रागिनी सिंह ने बिगॉस के स्कूटी के फीचर्स व शानदार लुक की तारीफ करते हुए बताया कि बढ़ते पेट्रोल खर्च और पर्यावरण अनुकूल फायदों के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग तेजी से बढ़ रही है।धनबाद में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। खासकर महिलाओं एवं युवतिओं के लिए यह काफी सुविधाजनक है। शोरूम के ऑनर ऐश्वर्या सिंह ने बयाया यहाँ इलेक्ट्रिक स्कूटरों बिगॉस ओवाह मैक्स, सी 12 मैक्स आरयूभी 350 मैक्स की ऑन-रोड कीमत 101000 लाख रूपये से 154570 लाख रूपये के बीच है।