श्यामा प्रसाद की जयंती पर धनबाद व सिंदरी में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कल केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार होंगे मुख्य वक्ता, कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

श्यामा प्रसाद की जयंती पर धनबाद व सिंदरी में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कल

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार होंगे मुख्य वक्ता, कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

डीजे न्यूज, धनबाद: जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को गांधी चौक (सिटी सेंटर) एवं सिंदरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में आमजनों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विधानसभा स्तर पर चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों, जनसंपर्क अभियान, जनसहभागिता तथा एसआईआर अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक राज सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल, गरिमामय एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धनबाद और सिंदरी का भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से विशेष ऐतिहासिक संबंध रहा है। देश के उद्योग एवं कृषि विकास को गति देने की उनकी दूरदर्शी सोच के अनुरूप, केंद्रीय मंत्रिमंडल में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की तथा इसके शिलान्यास से इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी।
विधायक ने जानकारी दी कि सिंदरी के कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला मंत्री रीता यादव, मौसम सिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, बसंती सिंह, मनोज गुप्ता, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, रंजय सिंह, अभिमन्यु कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, संतोष सिंह,निर्मल प्रधान प्रधान,नरेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा रानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, गीता सिंह, किरण सिंह,मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रंजय सिंह,  गौतम सिंह चौधरी, सन्नी रवानी, हुलास दास, श्रीमती बसंती देवी, राजाराम दत्ता , ललन मिश्रा, दिलीप सिंह,संजीत सिंह, राणा सिंह, तमाल राय, उदय सिंह, उमेश सिंह, अमित सिंह, सुप्रभात कुमार, बालमुकुंद राम, सतीश रजक, दीपक गुप्ता, सपन कश्यप,जीराखान सिंह, रिंकू सिंह,श्रवण झा, संजय गोस्वामी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top