जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड सरकार का जलाया पुतला

जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड सरकार का जलाया पुतला

डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर से धनबाद जाने वाली हीरक रोड की मरम्मती की मांग को लेकर सोमवार को सामाजिक संस्था जनसरोकार के सदस्यों ने धोखरा के पास झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। मुख्य अतिथि रमेश कुमार राही ने कहा कि बरसों से मरमती नहीं होने से सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। हर्ल, बीसीसीएल के कोलियरियों एवं सीमेंट फैक्ट्री के भारी वाहनों के परिचालन से हीरक रोड पर दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। उड़ते धुलकण ने सड़क पर चलने वाले छोटे-छोटे वाहन वालों एवं अन्य लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जर्जर सड़क की मरमती यथाशीघ्र नहीं किया गया तो इसके विरुद्ध आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। मौके पर मिहींलाल रवानी, जगन्नाथ महतो, विकास महतो, नरेश महतो, हरि रवानी, धनंजय हाजरा, रमेश हेंब्रम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top