विधायक के निर्देश पर अस्वस्थ वृद्ध को अस्पताल में कराया भर्ती

विधायक के निर्देश पर अस्वस्थ वृद्ध को अस्पताल में कराया भर्ती

डीजे न्यूज, बलियापुर: बेलगड़िया कॉलोनी स्थित फेस 2 के आवास संख्या 148 में रह रहे असहाय एवं अस्वस्थ 70 वर्षीय बबलू अधिकारी की स्थिति काफी गंभीर है। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने उक्त बुजुर्ग को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया। बुजुर्ग अकेले अपने आवास में रहते हैं। उनकी तबीयत काफी बिगड़ने पर इसकी सूचना विधायक को लोगों ने दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top