जिप अध्यक्ष ने किया “मुस्कान हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर” का उद्घाटन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर के समीप स्थित “मुस्कान हॉस्पिटल & हेल्थ केयर” का उद्घाटन सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने शारदा सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शारदा सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। “मुस्कान हॉस्पिटल & हेल्थ केयर” के शुभारंभ से सिंदरी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें बेहतर उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इस जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान सेवा, समर्पण और विश्वास के साथ लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।