बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में इको क्लब ने किया पौधारोपण

बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में इको क्लब ने किया पौधारोपण

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को बालिका मध्य विद्यालय, राजगंज में विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सौ पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब के संरक्षक  अकलु मोहली, अध्यक्ष राजेश चन्द्र गायेन, उपाध्यक्ष अंगद कुमार साव तथा सचिव ओमप्रकाश महतो ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाया तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
पौधारोपण अभियान में विद्यालय की कविता कुमारी, रिशु कुमारी, प्रीति कुमारी, राधिका कुमारी, रिया कुमारी, पायल कुमारी, तृषा कुमारी, रिमझिम कुमारी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top