सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर: सावन महीने के प्रथम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को बलियापुर शिव मंदिर, शिवपुर स्थित बाबा बटेश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना सुबह से ही लगा रहा। श्रद्धालुओं में महिला एवं युवतियों की संख्या अधिक रही। इस दौरान बाबा भोले के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।