झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार : कर्मवीर सिंह
बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने में लग जाएं भाजपा कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : धनबाद प्रमंडल के धनबाद ग्रामीण, धनबाद महानगर एवं बोकारो जिले की मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक संयुक्त रूप से कौआबांध स्थित राज विलास रिसोर्ट में हुई। बैठक में विशेष रूप से संगठनात्मक चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने में लग जाना है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समर्पित रूप से राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनावी मोड मे रहती है। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता समाज सेवा में लगे रहते हैं। संचालन प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने किया। मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो, प्रदेश मंत्री सह ग्रामीण जिला प्रभारी दिलीप वर्मा, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, बोकारो अध्यक्ष सुरेंद्र, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, अपर्णा सेनगुप्ता, विरंची नारायण, तारा देवी, ज्ञान रंजन सिन्हा, विकास महतो, सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, म चंद्रशेखर सिंह, धरनीधर मंडल, नन्दलाल अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, रति रंजन गिरि, आशीष मुखर्जी, मन्नू तिवारी, नितिन भट्ट, संजय महतो, अधिवक्ता जया कुमार एवं विपिन दा, निताय रजवार, विक्रांत उपाध्याय, अमलेश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, रुपेश सिन्हा, मानस प्रसून, निशि महतो, श्रीराम यादव, योगेंद्र यादव, पप्पू विश्वकर्मा, गोविंद राय, पिंकु महतो, राजेश चौधरी, दिनेश सिंह, प्रशान्त मंडल, प्रकाश बाऊरी, डबलू बाउरी, राजेश बाऊरी, रामदेव पांडेय, विद्युत चक्रवर्ती आदि शामिल थे।