झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, गिरिडीह के बैनर तले आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है।
मोर्चा के सदस्य *नारायण राणा* और *देवती देवी* ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को सरकार द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने का वादा किया था, लेकिन आज तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं और इन मांगों को बैनर तले पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसके तहत *29 सितंबर को देर शाम को मशाल जुलूस* और *30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद* का आह्वान किया गया है।
*इसी को लेकर देर शाम टावर चौक पर आंदोलनकारियों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने “हम एक हैं” का नारा लगाया और कहा कि “अपना हक लड़कर लेंगे”। साथ ही “वीर शिबू सोरेन अमर रहे” के नारे भी गूंजे।*