झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

Advertisements

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक व बीपीओ सुजीत कुमार महतो ने किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में लटानी पंचायत के मुखिया मो. ऐनुल हक एवं बीपीओ सुजीत कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। नामांकन के लिए अपने अभिभावकों के साथ पहुंची छात्राओं के बीच अतिथियों ने नि:शुल्क किताब-कॉपी का वितरण किया। विद्यालय की वार्डन लुईस हेम्ब्रम ने बताया कि नए सत्र में कुल 53 छात्राओं का नामांकन किया जाना है। इस अवसर पर मुखिया ऐनुल हक ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि वे अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पुनम सिन्हा, रचना कुमारी,साक्षी खत्री, ममता कुमारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top